यूएस ने कहा 26 जनवरी को राजपथ पर न उड़े एक भी विमान
(DELHI, India) नई दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति के भारत दौरे को लेकर अमरीका और भारत दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद हैं, लेकिन भारत ने अमरीकी सुरक्षा एजेंसी का एक सुझाव मानने से इनकार कर दिया। अमरीकी की सुरक्षा टीम ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को सुझाव दिया था कि 26 जनवरी को राजपथ के आस-पास के 5 किलोमीटर के दायरे में कोई विमान नहीं उड़ना चाहिए और इस क्षेत्र को नो-फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया जाए। जिसे भारतीय अधिकारियों ने मानने से इनकार कर दिया। भारत ने अमरीकी सुरक्षा टीम को बताया कि यह गणतंत्र दिवस पर रिवाज है कि राजपाथ पर फ्लाइ-पास्त होता है। वैसे राजपाथ पर व्यवसायिक विमानों के लिए नो-फ्लाई जोन होता है। इसी वजह से ओबामा की सुरक्षा टीम को कह दिया गया कि यह संभव ही नहीं है। भारतीय सुरक्षा एजेंसी के सूत्रों की मानें तो अभी भी ओबामा की सुरक्षा टीम सिविल एविएशन विभाग से इस मामले में संपर्क साधे हुए है लेकिन भारतीय सेना के अधिकारियों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है।इससे पहले अमरीकी सुरक्षा एजेंसियों ने मांग की थी ओबामा की यात्रा के दौरान सेंट्रल दिल्ली को तीन दिनों के लिए आमजन के लिए बंद कर दिया जाए। इससे साथ ही आगरा-दिल्ली हाईवे को भी बंद करने की मांग की थी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।