गणतंत्र दिवस पर भारत में 1,600 यूएस कर्मियों करेंगे ओबामा को कवर
(India) नई दिल्ली। भारत दौरे पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आ रहे अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की सुरक्षा इस समय एक बड़ा मुद्दा बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ओबामा के भारत दौरे पर उनके साथ 1,600 अमरीकी कर्मी भी भारत आ रहे हैं। ये सभी बराक ओबामा की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। आपको बता दें ओबामा दौरे के दौरान अमरीकी कर्मियों की ये संख्या 2010 के ओबामा के भारत दौरे से दोगुनी है।
नवंबर में ओबामा के भारत दौरे पर आने की पुष्टि होने के बाद से ही अमरीकी सुरक्षा एजेंसियों की टीम पिछले कुछ सप्ताह से भारत में मौजूद है। वहीं ओबामा के साथ 1600 अमरीकी कर्मियों के आने की बात भारत में मौजूद यूएस सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने भारतीय समकक्षों को बताई है। साथ ही उन्होंने बताया कि ओबामा के साथ भारत दौरे पर आने वाले इन अमरीकी कर्मियों में ज्यादातर लोग यूएस सिक्रेट सर्विस सीआईए के अधिकारी होंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले जब अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा 2010 में भारत दौरे पर आए थे, तो उनके साथ सुरक्षा एजेंसियों के 800 अधिकारी मौजूद थे। मिली जानक ारी के अनुसार गणतंत्र दिवस के मौके पर ओबामा राजपथ पर होने वाली परेड शामिल होंगे और इस दौरान वे अपने दो घंटे खुले में व्यतीत करेंगे।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।