ऑस्ट्रेलिया ने मैच 4 विकेट से जीता
(India) एक अच्छे फाइटबैक के बाद भी टीम इंडिया मैच नहीं जीत सकी। जेम्स फॉक्लनर (9) और ब्रैड हैडिन (13) की मदद से आस्ट्रेलिया ने सीरीज में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। साथ ही एरॉन फिंच की 96 रनों की पारी भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक मैच विनिंग पारी साबित हुई। मोहम्मद शमी के मांसपेशियों में खिचाव के चलते बीच ओवर में ही मैदान से बाहर जाने को लेकर उनका ओवर पूरा करने आए भुवनेश्वर कुमार ने टीम को इम्पॉर्टेंट ब्रेक थ्रू दिलाया। कुमार ने खतरनाक दिख रहे मैक्सवेल को 20 रन पर चलता किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुलाई की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने मैच में एक बार फिर टीम इंडिया की वापसी करा दी है। फिंच और स्मिथ के बाद अब अश्विन ने जॉर्ज बेली (5) को धोनी के हाथों स्टंपिंग करा आउट किया है। जहां एक तरफ पहले स्टीवन स्मिथ (47) को शमी ने चलता किया, तो वहीं एरॉन फिंच (96) को उमेश यादव ने पवेलियन भेजा। फिंच ने शानदार पारी खेली और 127 गेंदों पर 96 रनों की पारी खेली। फिंच ने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 41 ओवर में 223 रन बना लिए थे। वहीं अभी जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 45 रनों की जरूरत है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।