भाजपा में आए विनोद कुमार बिन्नी
(India)
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को उनके पूर्व सहयोगियों से घेरने की भाजपा की मुहिम में अगला नाम लक्ष्मी नगर के पूर्व विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने का जुड़ गया है। आप की पूर्व सदस्य शाजिया इल्मी के बाद अब बिन्नी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। संभावना जताई जा रही है कि उन्हें या तो केजरीवाल के विश्वस्त सहयोगी मनीष सिसोदिया के खिलाफ पटपड़गंज से या लक्ष्मी नगर से भाजपा चुनाव में उतार सकती है। पिछले चुनाव में बिन्नी ने लक्ष्मीनगर से किरण वालिया जैसे कद्दावर कांग्रेसी नेता को आप की टिकट से पराजित किया था। भाजपा का दामन थामते ही बिन्नी ने आप पर हमले तेज कर दिए। उन्होंने कहा कि आप में सिर्फ छल-कपट की राजनीति होती है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।