(India)
पिछले साल के उप विजेता नडाल ने रूस के अनुभवी खिलाड़ी मिखाइल यूज्नी को सीधे सेटों में 6-3, 6-2, 6-2 से हराया जबकि मर्रे ने भारत के युकी भांबरी को 6-3, 6-4, 7-6 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया,चौदह बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नडाल ने पिछले साल विंबडलन के बाद केवल सात मैच खेले थे तथा वह पीठ दर्द और कलाई की चोट के कारण इसके बाद अधिकतर समय बाहर रहे, मैच फिटनेस की कमी के कारण उन्हें इस साल के शुरू में कतर ओपन के पहले दौर में जर्मन क्वालीफायर माइकल बेरर से हार का सामना करना पड़ा था, उन्होंने यूज्नी के खिलाफ शानदार खेल दिखाया, इस तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने अपनी सर्विस केवल एक बार गंवायी और इस बीच छह बार ब्रेक प्वाइंट लिये, उनका अगला सामना अमेरिकी क्वालीफायर टिम स्माइसजेक से होगा, नडाल ने कहा, ‘‘मेरे लिये यह बेहद सकारात्मक परिणाम है, मेरे हिसाब से यह बहुत सकारात्मक शुरूआत है, यह महत्वपूर्ण है. ’’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।