फटकार के बाद मनोज तिवारी किरन बेदी की आलोचना वाले बयान से पलटे
(DELHI, India) किरन बेदी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी अपने बयान से पलट गए हैं,जगदीश मुखी ने कहा- हमसे नहीं की गई किरऩ पर बात मनोज तिवारी ने सोमवार की सुबह कहा था कि किरन बेदी का बीजेपी में आना अच्छी बात है, लेकिन उन्होंने बतौर कार्यकर्ता ज्वाइन किया है, उन्हें सीएम का उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है, मनोज तिवारी ने बेदी को अपना नेता मानने से भी इनकार किया था, लेकिन बताया जा रहा है कि बीजेपी के एक बड़े नेता ने तिवारी की फटकार लगाई है जिसके बाद उनके बोल बदल गए हैं, अब मनोज तिवारी कह रहे हैं, "पार्टी का जो फैसला होगा मुझे मंजूर होगा, मेरे बयान को ग़लत तरीके से पेश किया गया." आपको बता दें कि मनोज तिवारी से पहले दिल्ली में बीजेपी के दिग्गज जगदीश मुखी भी किरन बेदी को लेकर अपनी दबी-छुपी नाराजगी जाहिर की थी, लेकिन मनोज तिवारी ने तो किरन बेदी के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया था, मनोज तिवारी कल किरन की चाय पार्टी में भी नहीं गए थे,ग़ौरतलब है कि किरन बेदी ने रविवार को दिल्ली से बीजेपी के सांसदों की एक बैठक बुलाई थी जिसमें मनोज तिवारी और उदित राज नहीं पहुंचे थे जबकि दो मिनट देरी से पहुंचे हर्ष वर्धन की किरन बेदी की मुलाकात नहीं पाई थी

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।