किरण बेदी कल भरेगी नामाकंन पत्र
(DELHI, India) भाजपा की ओर से किरण बेदी चुनाव अभियान का नेतृत्व करेंगी और पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार भी होंगी। किरण बेदी कल नामाकंन पत्र भरेगी। नामाकंन भरने का कल अतिंम दिन बेदी बीजेपी की परंपरागत सीट कृष्णानगर से चुनावी मैदान में उतरेंगी। देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी रहीं किरण बेदी दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने से ठीक पहले 15 जनवरी को बीजेपी में शामिल हुई । किरण की छवि ईमानदार अधिकारी की रही है। उन्होंने इंडिया अगेंस्ट करप्शन के बैनर तले जन लोकपाल के लिए अन्ना हजारे के नेतृत्व में चलाए गए भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में अरविंद केजरीवाल का साथ दिया था । अमित शाह ने कहा कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने निर्णय लिया है कि बीजेपी दिल्ली में किरण बेदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।