(India)
ब्रिस्बेन। ट्राई सीरीज के तीसरे मुकाबले में आज टीम इंडिया और इंग्लैंड आमने-सामने थे। मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन ये फैसला सही साबित होता नहीं दिखा। खराब बल्लेबाजी का आलम ये रहा कि स्टीवन फिन के 5 और जेम्स एंडरसन ने 4 विकेट के दम पर इंग्लैंड ने पूरी भारतीय टीम को महज 153 रनों के अंदर समेट दिया। जवाब में उतरी इंग्लिश टीम ने इस आसान लक्ष्य को बस एक विकेट खोते हुए 27.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। गेंदें शेष रहने के मामले में ये इंग्लैंड की भारत पर अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इंग्लैंड ने सीरीज में अपना खाता भी खोला और साथ ही अहम बोनस अंक भी हासिल कर लिया। अब फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अगले दोनों मैच जीतने होंगे और साथ ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच पर भी निर्भर रहना होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।