बीजेपी ने केजरीवाल को 'I Run Man' और किरन बेदी को 'Iron Lady' कहा
(DELHI, India) अरविंद केजरीवाल आज अपना नामांकन भर रहे है. सुबह उन्होंने किरन बेदी को डिबेट की चुनौती दी थी. इस पर बीजेपी ने केजरीवाल पर जमकर हल्ला बोला है और कहा है कि केजरीवाल सस्ती लोकप्रियता बटोरने की कोशिश कर कर रहे हैं.किरन बेदी ने कहा कि, डिबेट की जगह विधानसभा है. बीजेपी ने भी केजरीवाल पर तीखा हमला किया है. किरऩ बेदी को Iron Lady लेडी और केजरीवाल को I Run Man कहा है.केजरीवाल पर निशाना साधते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, 'आप' का मतलब धरना, ड्रामा और बहस है. बीजेपी ने प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल पर जमकर हमला बोला और कहा, AAP का मतलब 'ऑल अबाउट पब्लिसिटी' है. संबित पात्रा ने जहां केजरीवाल को I Run Man तो किरन बेदी को IRON LADY बता डाला.बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को जवाब देते हुए कहा कि, केजरीवाल का ट्विटर किरन बेदी ने बहुत पहले ब्लॉक किया था, कल ब्लॉक नहीं किया. ट्विटर पर ब्लॉक करने की बात केजरीवाल ने पहले क्यों नहीं की?बीजेपी ने केजरीवाल को भगोड़ा तक करार दिया. बीजेपी के मुताबिक केजरीवाल सस्ती लोकप्रियता बटोरने की कोशिश कर कर रहे हैं और बहस की चुनौती के जरिए वह किरन बेदी के कंधे का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं.

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।