मांझी से मिले रामकृपाल यादव
(India)
केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव जीतन राम मांझी से मुख्यमंत्री आवास पर पटना में मिले।हालांकि इस मुलाकात के बाद रामकृपाल यादव ने कहा कि वो केंद्र की कुछ परियोजनाओं के संबंध में मिलने गए थे, लेकिन उन्होंने साथ-साथ यह भी कह डाला कि जब दो राजनेता मिलते हैं तो राजनीति पर बात होना लाजिमी हैं और मांझी के साथ सहानुभूति प्रकट करते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि जनता दल युनाइटेड के नेता उन्हें जान बूझकर बेइज्जत कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो मांझी ने साफ किया कि वह फिलहाल न तो नीतीश न ही लालू के सामने झुकने वाले हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।