पीएम मोदी ने भारत को बनाया दुनिया का दूसरा सबसे भरोसेमंद देश ?
(India) भारत दुनिया के सबसे भरोसेमंद देशों की रेस में आगे निकल कर दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। हाल ही हुए एक सर्वे में यह बात सामने आई है। इस सर्वे का आधार देश के संस्थानों में जताया गया विश्वास था। पिछले साल हुए इस सर्वे में भारत पांचवें पायदान पर था, जो अब तीन पायदान ऊपर खिसक गया है।इसका मतलब है कि भारत विश्वास की कसौटी पर खरा उतर रहा है। गौरतलब है कि पिछले साल हुए आम चुनाव में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार के सत्ता में आने से भारत की स्थिति में ये सकारात्मक बदलाव आया है। यह सर्वे पीआर फर्म एकडेलमैन ने जारी किया है, जिसमें भारत को 79 फीसदी अंक के साथ दूसरे नंबर पर जगह मिली है। इस सर्वे में बताया गया कि दुनिया के शिक्षित वर्ग में संस्थानों को लेकर भरोसे में कमी आई है। इस साल आए परिणाम 2009 के बाद के निचले स्तर पर है। 2015 के इस सर्वे में भरोसेमंद देशों की संख्या केवल 6 रही, जो अब तक की सबसे कम संख्या है। इन देशों में यूएई, भारत, चीन और नीदरलैंड शामिल हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।