गडकरी के बयान पर हुआ विवाद
(India)
केन्द्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी एक बार फिर से विवादों में है। खबरों के अनुसार गडकरी उत्तर प्रदेश में एक कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को यह कहते सुने गए कि यह सरकार राम भक्तों की है। उन्होंने कहा कि अयोध्या से लेकर चित्रकूट तक यह सरकार राम भक्तों की है, जो जय श्री राम जपते हैं। बताया जाता है कि वे अयोध्या में राम-जानकी मार्ग का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। यह सड़क अयोध्या को नेपाल के जनकपुर कस्बे से जोड़ेगी। उनके इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है। गौरतलब है कि भाजपा सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने भी दिल्ली मे एक ऐसा ही भाषण दिया था। उन्होंने कहा था कि आपको रामजादों और हरामजादों में से एक को चुनना है। इसके बाद संसद में काफी हंगामा मचा था और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपनी पार्टी के सांसदों को लक्ष्मण रेखा पार न करने की सलाह देनी पड़ी थी। हालांकि इसके बावजूद भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने चार बच्चे पैदा करने का बयान दे डाला था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।