जेएलएफ में आए कई साहित्यकार
(India)

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल शुरू हो गया और अब लगातार पांच दिन रचनात्मक अभिव्यक्तियों का जश्न मनेगा। फेस्टिवल की शुरूआत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की...इस दौरान लोक कलाकार नत्थूलाल सोलंकी ने करताल वादन किया...साथ ही कई अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई...उद्घाटन समारोह में कई साहित्याकार, फिल्मकार और कवि भी मौजूद रहे...उद्घाटन समारोह में सीएम राजे ने फेस्टिवल को साहित्य के महाकुँभ के साथ ही वैश्विक संस्कृतियों का महासंगम करार दिया...सीएम ने कहा कि ऐसे उत्सवों के जरिए हमे दुनियाभर के विचार और सांस्कृतिक मूल्यों को जानने का मौका मिलता है....गौरतलब है कि इस फेस्टिवल में अगले पांच दिन तक विभिन्न भाषाओं, धर्मों, देशों, राजनीतिक विचारधाराओं और अलग-अलग विधाओं से जुड़े वक्ता एकजुट होंगे। पांच दिन के इस साहित्यो.त्सेव में देश-विदेश से 300 से अधिक वक्ता पहुंच रहे हैं और 140 संगीतकारों यहां अपने फन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने वाले हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।