कांग्रेस के सीनियर नेता जनार्दन द्विवेदी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ किए जाने के मामले में कांग्रेस ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। इस बयान से खुद को अलग करते हुए कांग्रेस ने साफ किया है कि उसकी नजर में नरेंद्र मोदी किसी भी तरह से भारतीयता के प्रतीक नहीं हो सकते। इसके साथ ही पार्टी ने साफ किया है कि इस बारे में शीर्ष नेतृत्व जल्द अनुशासनात्मक कार्रवाई भी करेगा। उधर जनार्दन द्विवेदी ने कहा है कि मैंने न तो मोदी की तारीफ की थी और न ही उन्हें भारतीयता का प्रतीक बताया था। गुरुवार को कांग्रेस महासचिव और मीडिया प्रमुख अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, श्जिस तरह की बात कही गई कि नरेंद्र मोदी भारतीयता के प्रतीक हैं, वह सही नहीं है। कांग्रेस नरेंद्र मोदी को भारतीयता का प्रतीक नहीं मानती। हमारे लिए भारतीयता की जो परिभाषा है, उसमें वह खरे नहीं उतरते। मोदी भारतीयता की पहचान हरगिज नहीं हो सकते।श्
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।