जनता दल परिवार के विलय पर निर्णय 30 को
(India)
पुराना जनता दल परिवार के विलय को लेकर 30 जनवरी को निर्णायक बैठक के पहले नेताओं से बातचीत के लिए सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव गुरुवार को दिल्ली पहुंच गये. सूत्रों के मुताबिक आज राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के दिल्ली पहुंचने पर विलय प्रक्रिया में तेजी आयेगी. 30 जनवरी को मुलायम के आवास पर बैठक होगी. इसमें विलय को लेकर निर्णायक बातचीत होनी है. इसके पहले विलय को लेकर बुधवार को पटना में लालू प्रसाद और नीतीश कुमार की मुलाकात की चर्चा थी, लेकिन मुजफ्फरपुर के अजीजपुर में हुई घटना का जायजा लेने के कारण लालू प्रसाद देर से पटना पहुंचे. इस कारण मुलाकात नहीं हो पायी. इधर,शुक्रवार को नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर जायेंगे और 24 जनवरी को कपरूरी जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में शिरकत करेंगे. इस कारण दोनों नेताओं के विलय मामले पर औपचारिक बात 30 की बैठक में होने की संभावना है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।