भाजपा में शामिल नहीं होंगे सौरव गांगुली
(India)
सौरव ने कहा, भाजपा ने मेरे सामने उसमें शामिल होने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन मैंने उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगूली ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा गया था की वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया था। पत्रकारों ने जब उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, हां, भाजपा ने मेरे सामने उसमें शामिल होने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन मैंने उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। उल्लेखनीय है कि गांगूली ने पिछले साल भाजपा की टिकट पर आम चुनाव भी लड़ने से मना कर दिया था। अगर गांगूली भाजपा में शामिल हो जाते तो पार्टी क ो पश्चिम बंगाल मे मजबूती मिलती और सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को कड़ी टक्कर दी जा सकती थी। इससे पहले, इस बात के भी संकेत थे की पूर्व रेल मंत्री और टीएमसी नेता दिनेश त्रिवेदी भाजपा में शामिल हो हैं। गांगूली के भाजपा मे शामिल होने की खबरों को खारिज करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भी कहा कि इन खबरों मे कोई सच्चाई नहीं है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।