आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुना दिया है। इस फैसले में गुरुनाथ मयप्पन और राज कुंद्रा को सट्टेबाजी का दोषी पाया गया है। साथ ही चेन्नई सुपर किंग और राजस्थान रॉयल्स की टीमों को आईपीएल से बाहर कर दिया है। 130 पेज के अपने फैसले में बीसीसीआई चीफ एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन को सट्टेबाजी का आरोपी माना है। साथ ही राजस्थान रॉयल्स के सह मालिक राज कुंद्रा को भी सट्टेबाजी का दोषी पाया गया है। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि श्रीनिवासन अभी भी बीसीसीआई का चुनाव नहीं लड़ सकते है। वहीं कोर्ट ने बीसीसीआई को भी ये हिदायत दी है कि बोर्ड 6 हफ्ते के अंदर दुबारा चुनाव करवाए। इस पर याचिकाकर्ता आदित्य वर्मा का कहना है कि आज एक ऐतिहासिक दिन है और श्रीनिवासन अब चुनाव नहीं लड़ सकेंगे.........
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।