दिल्ली में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी
(India)
कांग्रेस ने अगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली का कहना है कि उन्होंने अपने मेनिफेस्टो में वही वादे किए हैं, जिन्हें कांग्रेस पूरा करेगी। इस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने पुराने बिजली के बिलों को माफ करने का भी वादा किया है। इस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने यमुना की साफ सफाई का वादा, बुजुर्गों और छात्रों को डीटीसी में रियायत, बिजली की दरों में गिरावट और मुफ्त में सीवर कनेक्शन देने का वादा भी किया है। इस मौके पर अरविंदर सिंह लवली, अजय माकन समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद थे। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए लवली ने कहा कि कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में ऐसे वादे किए हैं, जिन्हें वह पूरा कर सकती है। बता दें कि अभी तक भाजपा और आम आदमी पार्टी ने अपना मेनिफेस्टो जारी नहीं किया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।