कांग्रेस नेता राज बब्बर ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा से पहले अमेरिकी सैनिकों के यहां आने और सुरक्षा संभालने पर नाराजगी जाहिर की है। बब्बर ने कहा कि एक विदेशी मेहमान की यात्रा के दौरान देश के आकाश को गिरवी रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम विदेशी मेहमान और देश कि हिफाजत करना जानते हैं। विदेशी मेहमान आगरा आते हैं तो हम उनको पूरी मुहब्बत के साथ गले से लगाएंगे। लेकिन देश के आकाश को अमेरिका के हाथों गिरवी रखना पूरी तरह गलत है। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी पर अच्छे दिनों को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि आने वाले बजट से ये गुब्बारा भी फुस्स हो जाएगा। पीएम मोदी और उनकी टीम इवेंट मैनेजमेंट करने में जाहिर है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।