दिल्ली के चुनावी दंगल में अब कांग्रेस भी पूरी ताकत झौंकती हुई नजर आ रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में हाशिए पर धकेल दी गई कांग्रेस ने पहले अजय माकन को मैदान में उतारा, अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी दिल्ली के चुनावी दंगल में ताल ठोकेंगे। बताया जा रहा है कि सोनिया और राहुल गांधी 29 जनवरी और 1 फरवरी को दिल्ली में चुनावी रैली करेंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि ये रैलियां कहां होंगी। दिल्ली में 7 फरवरी को विधानसभा चुनाव हैं, जिसके नतीजे 10 फरवरी को घोषित होंगे। दिल्ली में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार झेलनी पड़ी थी। कांग्रेस के कई दिग्गज चुनाव हार गए थे और सिर्फ आठ सीटें हाथ लगी थीं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।