(India)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ट्राई सीरीज का पांचवां एकदिवसीय क्रिकेट मैच बारिश के चलते देर से शुरू हुआ. जॉर्ज बेली ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया. पहले 16 ओवरों में टीम इंडिया ने दो विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाए हैं. ओपनर अजिंक्य रहाणे 28 रन बना कर खेल रहे हैं. उनका साथ दे रहे हैं उप कप्तान विराट कोहली. इससे पहले ऑउट ऑफ फॉर्म चल रहे शिखर धवन एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए. उन्होंने केवल 8 रनों का योगदान दिया. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अंबाती रायडू ने तेज 23 रनों का योगदान दिया.टीम इंडिया की ओर से पारी की शुरुआत करने उतरे अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन. पहली चार गेंदें फेंकने के बाद ही फ्लड लाइट को ऑन करना पड़ा. 2.4 ओवरों के बाद ही एक बार फिर खेल को रोकना पड़ा. इस समय भारतीय टीम का स्कोर था 6 विकेट बिना किसी नुकसान के. जब दोबारा मैच शुरू हुआ तो उसे 44 ओवरों का कर दिया गया. अब एक गेंदबाज अधिकतम 9 ओवर फेंक सकता है और पहला पॉवर प्ले 9 ओवरों का होगा जबकि दूसरा चार ओवरों का. भारतीय टीम सीरीज में अब तक खेले गए अपने दोनों मैच हारकर एक भी अंक हासिल नहीं कर सकी है और सबसे निचले पायदान पर है. ऐसे में यदि सिडनी वनडे में वह ऑस्ट्रेलिया से हार जाती है, या मैच टाई रहता है या इस मैच का कोई परिणाम नहीं निकल पाता, तो भारत को फाइनल में प्रवेश करने के लिए सीरीज के आखिरी मैच में इंग्लैंड को भारी अंतर से मात देनी होगी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।