बार्सिलोना के स्टार ब्राजीली फुटबॉलर नेमार के मुताबिक खिलाड़ियों को आमतौर पर उकसाने का प्रयास किया जाता है लेकिन अगर वो इसका जवाब देते हैं तो फिर उन्हें सजा के लिए भी तैयार रहना चाहिए। ठीक वैसा ही जैसा कि कोरदोबा में रियाल मैड्रिड के स्टार पुर्तगाली खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया था। गौरतलब है कि कोरदोबा के खिलाफ मैच के दौरान रोनाल्डो ने खराब व्यवहार की तब हद पार कर दी थी जब उन्होंने पेनल्टी घेरे के अंदर विरोधी टीम के डिफेंडर एदिमार को मुक्का जड़ने के साथ पैर से भी मारा। स्पेनिश लीग के इस मैच में कई गई रोनाल्डो की हरकत के तुरंत बाद उन्हें रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया गया था। बाद में रोनाल्डो ने ट्विटर पर अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी थी, उन्होंने लिखा, श्मैं अपने खराब व्यवहार के लिए सबसे माफी मांगना चाहता हूं और खासतौर पर एदिमार से।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।