सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में संबोधन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम का भी नाम लिया। ओबामा द्वारा अपना नाम लिए जाने पर खुद मैरीकॉम भी आश्चर्यचकित और बेहद उत्साहित भी हैं।.... मैरीकॉम ने कहा है कि मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हैं और इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति को शुक्रिया कहना चाहती हूं। उन्होंने मेरी इतने सालों की सफलताओं को तरजीह दी। ये हैरान करने वाली बात इसलिए भी थी क्योंकि वो किसी का भी नाम ले सकते थे। मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। अगर मुझे कभी उनसे मिलने का मौका मिला, तो मैं उनको शुक्रिया जरूर कहूंगी क्योंकि इस चीज ने मेरे हौसले को और बढ़ाया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।