दिल्ली चुनाव को लेकर शाह ने ली बैठक
(India)
दिल्ली में चुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है..बीजेपी ने चुनावी रणनीति के लिए मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में बैठक की...जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी और केन्द्रीय मंत्रियों का जमावड़ा देखने को मिला.. दिल्ली में बीजेपी का मुकाबला आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से है....लिहाजा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को ये हिदायत दी है कि वो एकजुट होकर मजबूती से काम करें.... साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा कि पार्टी दो तिहाई से अधिक बहुमत के बल पर दिल्ली में सरकार बनाएगी. उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते कहा कि हम आम आदमी पार्टी का पर्दाफाश करेंगे। वो जनता के बीच झूठ का पुलिंदा लेकर घूम रहे हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।