(DELHI, India)
सुषमा स्वराज के बीजिंग दौरे पर भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय वार्ता आयोजित की जाएगी। सुषमा रूस-भारत-चीन त्रिपक्षीय बैठक में शिरकत करने के लिए एक फरवरी को चीन दौरे पर जा रही हैं। सुषमा चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ बैठक करेंगी। वह दूसरे भारत-चीन मीडिया मंच में भी शामिल होंगी। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार बनने के बाद यह इसके मंत्री का पहला चीन दौरा है। गौर हो कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सितंबर 2014 में भारत का दौरा किया था। सुषमा इस दौरे पर सीमा तथा व्यापार के मुद्दे पर भी चर्चा करेंगी। वांग ने 2014 में भारत का दौरा किया था, जिसका उद्देश्य मोदी सरकार से संपर्क बनाना था।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।