(India)
दिल्ली के आर्मी परेड ग्राउंड में उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता एक स्वभाव है और इसे लेकर सजगता बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से भारत माता की सेवा की जा सकती है। उन्होंने स्वच्छता के प्रति नजरिया बदलने का आह्वान करते हुए कहा कि गंदगी नहीं फैलाए और स्वच्छता को लेकर हमेशा सजग रहें। स्वच्छता से दुनिया में भारत के प्रति नजरिया बदलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि यहां आकर मेरी पुराने दिनों की यादें ताजा हो गई। मैं भी बचपन में एनसीसी कैड्ट्स था। उन्होंने कहा कि एनसीसी परेड में शामिल होना गौरव की बात है। एनसीसी में देशभक्ति के संस्कार मिलते है। परेड में कैडेट्स के सिर्फ कदम ही नहीं बल्कि मन भी मिलते हैं। कदम और दिल मिलने से मकसद पूरा होता है उन्होंने कहा कि परेड के दौरान यह देखने को मिलता है कि विविधता में देश की ताकत है। यह एनसीसी परेड के दौरान महसूस किया जा सकता है। एनसीसी परेड के दौरान भारत की असल ताकत का पता चलता है। एनसीसी कैडेट्स देश में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।