(India)
यह एप अब गूगल प्ले और एप स्टोर पर फ्री डाउनलोड के लिये उपलब्ध है। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 14 फरवरी से शुरू होगा जिसमें 14 टीमें भाग ले रही हैं। अब दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमी यह एप अपने स्मार्टफोन या टेबलेट पर डाउनलोड करके इसका करीब से आनंद उठा सकते हैं। इसमें उपभोक्ताओं के मनोरंजन के लिये कई अनूठे फीचर भी हैं जिनमें आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फैंटेसी लीग खेलने का मौका, सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ विश्व कप एकादश का चयन, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्विज खेलना या विश्व कप के सौ महानतम पलों को देख पाना शामिल है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।