मेजबान न्यूजीलैंड विश्व कप में खिताब का प्रबल दावेदार
(India)
भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने सह मेजबान न्यूजीलैंड को 14 फरवरी से शुरू हो रहे विश्व कप में खिताब का प्रबल दावेदार बताया। द्रविड़ ने कहा है कि उनके पास बेहतरीन तेज आक्रमण है लिहाजा उन्हें ऐसा लगता है कि वो प्रबल दावेदारों में से होंगे। द्रविड़ का मानना है कि घरेलू मैदान पर खेलने से न्यूजीलैंड पर अधिक दबाव नहीं पड़ेगा। साथ ही उन्होने कहा कि न्यूजीलैंड बहुत छोटा देश है और क्रिकेट प्रेमियों को अच्छे प्रदर्शन की अपेक्षा होगी लेकिन वे सीधे खिताब जीतने की बात नहीं करेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाडियों पर उतना दबाव नहीं होगा। द्रविड़ का ये भी मानना है कि ब्रेंडन मैकुलम एक प्रेरणादायी कप्तान हैं..जिसका टीम को फायदा भी मिलेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।