मुक्केबाज विजेंदर राष्ट्रीय खेलों से नाम वापस लिया
(India)
भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने चोटिल होने के कारण शनिवार से शुरू हो रहे 35वें राष्ट्रीय खेलों से अपना नाम वापस ले लिया है। विजेंदर नाक में लगी चोट से जूझ रहे हैं। विजेंदर ने कहा, मेरी नाक की चोट अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई है जिसकी वजह से मजबूरी में मैं एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले सका था। कुछ दिन पहले अभ्यास के दौरान एक बार फिर इस चोट ने दिक्कत देना शुरू कर दिया। ये बहुत गंभीर चोट तो नहीं है लेकिन मुझे संभलकर रहना होगा। मैं इस चोट के साथ प्रतियोगिता में नहीं उतर सकता इसीलिए मैंने इन खेलों (राष्ट्रीय खेलों) से नाम वापस लेने का फैसला लिया है।श् 29 वर्षीय विजेंदर आखिरी बार पिछले साल ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेते देखे गए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।