स्थानापन्न खिलाड़ी जेम्स ट्रोएसी द्वारा अतिरिक्त समय में किए गए गोल की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को हुए एएफसी एशियन कप के फाइनल में दक्षिण कोरिया को 2-1 से मात देते हुए पहली बार एशियाई चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) का 2006 में सदस्य बना ऑस्ट्रेलिया पहली बार एशियन कप की मेजबानी कर रहा था और खचाखच भरे स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रोएसी ने 105वें मिनट में निर्णायक गोल दागा। पिछले वर्ष के उपविजेता रहे ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरुआत की और मासिमो लुओंगो द्वारा 44वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत बढ़त हासिल कर ली। विश्व कप की पूर्व सेमीफाइनलिस्ट टीम दक्षिण कोरिया ने अधिकतर समय मैच पर पकड़ बनाए रखी, लेकिन गोल करने के अहम मौके गंवाए। दक्षिण कोरिया की ओर से ह्यूंग मिन ने शानदार प्रदर्शन किया। वह 37वें मिनट में एक शानदार गोल का मौका चूक गए
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।