मेरे लिए उम्र मायने नहीं रखती : लिएंडर पेस
(India)
भारतीय टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस अपने एटीपी वल्र्ड टूर के 25वें सत्र में हैं, लेकिन कोर्ट पर उनका किसी 25 वर्षीय खिलाड़ी की तरह प्रदर्शन करना अभी भी जारी है। रविवार को 41 वर्षीय पेस ने स्विस स्टार मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीता। 32 ग्र्रैंड स्लैम फाइनल खेलने वाले पेस का यह 15वां ग्र्रैंड स्लैम खिताब था। इस खिताबी जीत के बाद छह बार के ओलंपियन और देश के इकलौते पदक विजेता टेनिस खिलाड़ी पेस ने कहा कि वह इस साल और भी ग्र्रैंड स्लैम पर नजर जमाए हुए हैं। पेस ने कहा, ‘मैं अपने करियर के उस मुकाम पर पहुंच चुका हूं, जहां उम्र मायने नहीं रखती। मायने रखता है स्मार्ट टेनिस खेलना। कोर्ट पर जहां हमारे प्रतिद्वंद्वी पावर गेम खेलने की कोशिश करते हैं, वहीं मैं रणनीति और स्मार्ट मूव से उनको जवाब देने की कोशिश करता हूं। मैं टेनिस बॉल का हार्ड हिटर तो नहीं हूं, लेकिन अपने स्मार्ट मूव से इसकी भरपाई करने की कोशिश करता हूं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।