(India)
टीम इंडिया के क्रिकेटर पिछले तकरीबन तीन महीनों से ऑस्ट्रेलिया में हैं। टेस्ट और वनडे ट्राइ सीरीज के लंबे चौड़े व्यस्त कार्यक्रम के बाद खिलाड़ी काफी थक चुके हैं और इसका जिक्र खुद भारतीय कप्तान धौनी भी कई बार कर चुके हैं। ऐसे में विश्व कप से पहले खिलाड़ियों को कुछ दिन मैदान से दूर रहना रास आ रहा है, शायद इससे उनकी थकान दूर हो सके।खबरों के मुताबिक धौनी, इशांत, भुवनेश्वर और मोहित शर्मा एडिलेड शहर से तकरीबन 150 किलोमीटर दूर एक एडवेंचर स्पोर्ट पार्क में गए हैं। वहां ये धुरंधर क्रिकेटर इस समय ट्रैकिंग, बोटिंग और फिशिंग करके खाली समय का लुत्फ उठा रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक ये खिलाड़ी वहां दो दिन तक रहेंगे और पांच फरवरी तक ही वापस एडिलेड लौटेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।