फीफा बैलन डी श्ओर पुरस्कार जीतकर वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने वाले पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो वापसी करते हुए शनिवार को एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ होने वाले मैच में रियल मैड्रिड के लिए खेलेंगे। कुछ खिलाड़ियों के चोटिल व निलंबित होने के कारण जो परेशानियां चल रही थीं उससे निजात पाते हुए अब रोनाल्डो की वापसी के बाद टीम का मनोबल बढा है। ला लीगा में कोरडोबा के डिफेंडर एडीमार पर लात चलाने के लिए रोनाल्डो पर दो मैचों का प्रतिबंध लगाया गया था जिसके खत्म होने के बाद वे मैच में वापसी करेंगे। मैड्रिड ने सेविया एफसी को हराया था और अंक तालिका में शीर्ष पर हैं। बर्सिलोना के उससे चार अंक कम हैं और वे दूसरे स्थान पर हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।