शिवलाल यादव बन सकते हैं बीसीसीआई अध्यक्ष
(India)
भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के अंतरिम अध्यक्ष शिवलाल यादव बोर्ड की अगली सालाना आम बैठक (एजीएम) में पूर्णकालिक अध्यक्ष बन सकते हैं। एन श्रीनिवासन धड़े की शनिवार को यहां हुई निजी मुलाकात में श्रीनिवासन ने अपने करीबी सहयोगी शिवलाल को अध्यक्ष बनाने की इच्छा जताई है। उन्हें बंगाल, असम, झारखंड, ओडिशा और त्रिपुरा का सहयोग हासिल है। पूर्वी क्षेत्र की एक इकाई के सदस्य ने बताया, श्हम लंबे समय से श्रीनिवासन के साथ हैं और यदि वह शिवलाल को समर्थन देना चाहते हैं तो हम उनकी बात मानेंगे।श् वहीं, बीसीसीआइ अध्यक्ष बनने का सपना संजोये बैठे जगमोहन डालमिया ने इस डिनर पार्टी में भाग नहीं लिया।बोर्ड की रविवार को यहां होने वाली कार्यकारी समिति की बैठक में एजीएम की तिथि पर फैसला किया जाएगा। शीर्ष अदालत ने 22 जनवरी को अपने फैसले में कहा था, व्यावसायिक हित रखने वाले किसी भी व्यक्तिको चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं मिलेगी। अभी तक के हालात को देखते हुए यह साफ है कि शिवलाल को निर्विरोध बीसीसीआइ का प्रमुख चुना जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।