भारत की धुआंधार बल्लेबाजी, रोहित ने बनाए 150 रन
(India) विश्व कप 2015 से पहले अपने दूसरे अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ लय वापस हासिल करने का प्रयास किया है। मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा (150) के शतक और सुरेश रैना के धुआंधार 75 रनों के दम पर समाचार लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 39 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 261 रन बना लिए हैं।मैच में भारतीय टीम को पहला झटका तीसरे ओवर की पहली गेंद पर लगा जब हामिद हसन ने शिखर धवन (4) को सस्ते में बोल्ड कर दिया। इसके बाद विराट कोहली (5) भी चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर दवलत जदरान की गेंद पर विकेटकीपर अफसर जजई के हाथों कैच हो गए। 16 रनों के अंदर भारतीय टीम अपने दो अहम विकेट गंवा चुकी थी लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा और सुरेश रैना ने मोर्चा संभाला।रोहित शर्मा और सुरेश रैना ने तीसरे विकेट के लिए 158 रनों की साझेदारी को अंजाम दिया। सुरेश रैना 71 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के और पांच चौके जड़े। उनके आउट होने के कुछ ही देर बाद रोहित शर्मा ने शतक जड़कर अपने फिट होने और फॉर्म में लौटने का संकेत दे दिया। रोहित ने इसके बाद भी अपनी धुआंधार बल्लेबाजी जारी रखी और वो 122 गेंदों पर 150 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने अपनी पारी में 12 चौके और 7 छक्के जड़े।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।