फीफा विश्व कप में नेपाल से भिड़ेगा भारत
(India)
रूस में वर्ष 2018 में होने वाले फीफा विश्व कप के लिए भारतीय टीम पहला क्वालिफाइंग मैच नेपाल के खिलाफ खेलेगी। फीफा रैंकिंग में भारत अपनी सबसे खराब रैंकिंग 171वें और नेपाल 186वें स्थान पर हैं। दोनों की रैंकिंग में 15 स्थान का फासला है। एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने मंगलवार को पहले राउंड के ड्रॉ निकाले। जिसके अनुसार दुनिया की सबसे निचली रैंकिंग की टीम भूटान अगले महीने क्वालिफाइंग मैचों में श्रीलंका का सामना करेगी। ड्रॉ में यमन के खिलाफ पाकिस्तान को रखा गया है जबकि ईस्ट तिमोर का मुकाबला मंगोलिया के खिलाफ होगा।दो चरण में ये मैच 12 और 17 मार्च को होंगे, जिसमें ताइवान व ब्रूनेई तथा कंबोडिया व मकाऊ की टीमें आमने-सामने होंगी। 209 वीं रैंकिंग की टीम भूटान भी वर्ष 2013 के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरेगी। भूटान ने आखिरी बार काठमांडू में सितंबर 2013 में दक्षिण एशियाई फुटबॉल चैंपियनशिप में श्रीलंका का सामना किया था, जिसमें उसे 2-5 से पराजय मिली थी। विश्व की 198वें नंबर की टीम ब्रूनेई वर्ष 2002 के बाद पहली बार विश्व कप क्वालिफाइंग में हिस्सा ले रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।