वर्ल्ड इलेवन के ओपनर चुने गए सचिन तेंदुलकर
(India) मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा कहे एक साल से ज्यादा समय हो चुका है लेकिन अभी भी क्रिकेट फैन्स को इस दिग्गज क्रिकेटर की कमी खलती है. ब्रिटेन क्रिकेट फैन्स के मुताबिक अगर कोई वर्ल्ड बेस्ट इलेवन टीम चुनी गई तो उसके ओपनर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर होंगे.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट के मुताबिक, 'वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को सचिन के साथी ओपनर बल्लेबाज के तौर पर चुना गया. तेंदुलकर को सलामी बल्लेबाज के तौर पर 29 फीसदी जबकि गेल को 25 फीसदी वोट मिले. ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (20 प्रतिशत), दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला (12 प्रतिशत) और श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (8 प्रतिशत) भी इस दौड़ में शामिल थे. दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए चुना गया, जबकि उसके बाद के क्रम से कैरेबियाई बल्लेबाज ब्रायन लारा और विवियन रिचर्डस को चुना गया.'इस टीम में ऑस्ट्रेलिया के चार खिलाड़ियों को चुना गया. इनमें गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ, ब्रेट ली और शेन वॉर्न सहित विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट शामिल हैं. टीम में विकेटकीपर के तौर पर गिलक्रिस्ट को चुना गया. उन्हें 54 प्रतिशत वोट मिले और छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चुना गया. दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चुने गए.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।