क्रिकेट विश्वकप का भव्य उद्धघाटन समारोह आज
(India) क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का उद्घाटन समारोह आज. न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में होने वाले विश्व कप उद्घाटन समारोह में गिनी ब्लैकमोर और हेले वेस्टेंरा जैसी नामचीन हस्तियां प्रस्तुति देंगी. वर्ल्ड कप में उद्धघाटन समारोह में कोई प्रवेश शुल्क भी नहीं है.ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में होने वाले विश्व कप उद्घाटन समारोह में कई पूर्व और दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा. उद्धघाटन समारोह के लिए शानदार आतिशबाजी की भी पूरी तैयारी गई है.14 फरवरी से शुरू हो रहे हैं आईसीसी विश्व कप में भारत समेत दुनिया की 14 नामी टीमें हिस्सा ले रही हैं. 14 फरवरी को विश्व कप का पहला मैच ग्रुप A की टीमों न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच क्राइस्टचर्च में होगा. 14 फरवरी को विश्व कप का दूसरा मैच ग्रुप A के ही टीमों ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में खेला जाएगा.टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहले ही विश्व कप में जीत की उम्मीद जता चुके हैं. वहीं एडिलेड पहुंचने पर फैंस ने टीम इंडिया का जोरदार स्वागत किया.भारत रत्न सचिन तेंडुलकर ने विश्व कप के लिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं. सचिन ने कहा विश्वकप में चुनौती बड़ी लेकिन टीम इंडिया की ही होगी जीत.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।