महान क्रिकेटरों के साथ बच्चों की मौजूदगी और मंच पर माओरी वारियर्स और मोरिस डांसर्स की प्रस्तुति के बीच गुरुवार को रंगारंग समारोह में क्रिकेट विश्व कप 2015 का उद्घाटन हो गया। आस्टेªेलिया में क्राइस्टचर्च के हेग्ले पार्क में हजारों दर्शकों की मौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 23 साल में पहली बार विश्व कप के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। जिसके औपचारिक हिस्से की शुरुआत एकमात्र बैगपाइपर के साथ हुई। जबकि इसका अंत आतिशबाजी के साथ हुआ। फरवरी, 2011 में भूकंप में शहर को पहुंचे नुकसान के बाद यहां ये सबसे बड़ी प्रतियोगिता है। तब आए भूकंप में 185 लोगों की जान चली गई थी। लेकिन इसके बावजूद समारोह में क्राइस्टचर्च के लोगों ने जबर्दस्त जज्बा दिखाया। इस मौके पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जान की ने कहा कि भूकंप ने क्राइस्टचर्च से रग्बी विश्व कप की मेजबानी का मौका छीन लिया था और क्रिकेट विश्व कप के उद्घाटन समारोह की मेजबानी के लिए इसका चुना जाना सही है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन समारोह दुनिया को ये कहने का तरीका है कि क्राइस्टचर्च वापस आ गया है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण भी किया। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच शनिवार को विश्व कप के पहले मैच की मेजबानी करने वाले हेग्ले ओवल ने 1867 में प्रथम श्रेणी मैच की मेजबानी की थी। समारोह के दौरान जाने माने खिलाड़ियों के साथ 80 बच्चे भी मौजूद थे और चार बड़े अंडाकार हिस्सों पर क्रिकेट खेला गया। सभी चार हिस्सों के सामने मंच बना था। जिस पर श्रीलंका और भारत के सांस्कृतिक कलाकारों के अलावा वेस्ट इंडीज के स्टील बैंड्स, स्कॉटलैंड और आयरलैंड के नर्तकों तथा स्वदेशी माओरी हाका समूहों ने प्रस्तुति दी। कुल मिलाकर 1,000 से अधिक प्रतिभागियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। साथ ही न्यूजीलैंड में मौजूद टीमों के कप्तानों को दर्शकों के सामने पेश किया गया। वल्र्डकप में सबसे ज्यादा जिस मैच का इंतजार है। वह है 15 फरवरी केा होने वाले भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले अंतर्राष्ट्रीय मैच का।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।