महामुकाबले में भारत 100 के पार
(India)
वर्ल्ड कप-2015 के महामुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए हैं। शिखर धवन (55) और विराट कोहली (55) क्रीज पर हैं। रोहित शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका लगा। उन्हें 15 रनों के निजी स्कोर पर सोहैल खान ने कप्तान मिसबाह उल हक के हाथों कैच कराया। क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान के साथ खेले जा रहे महामुकाबले में भारत को 34 रन पर रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। रोहित को सोहेल खान की गेंद पर मिस्बाह उल हक ने लपका। रोहित ने 20 गेंदों का सामना करते हुए 2 चैकों की मदद से 15 रन बनाए। रोहित के आउट होने के वक्त शिखर धवन 1 चैके और 1 छक्के की मदद से 17 रन बना चुके थे। उनका साथ देने के लिए विराट कोहली मैदान में उतरे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।