पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान के खिलाफ वल्र्ड कप मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामना दी है. उन्होंने भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा की है. मुशर्रफ ने कहा कि लोग धोनी की आक्रामक बल्लेबाजी के मुरीद हैं. उन्होंने कहा, वह काफी चतुर इनसान हैं उन्होंने यह भी कहा कि देशभक्त पाकिस्तानी होने के नाते वह अपनी टीम को जीतते देखना चाहते हैं. उन्होंने हालांकि स्वीकार किया कि भारतीय टीम पाकिस्तान से काफी बेहतर है. मुशर्रफ ने कहा कि विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे बल्लेबाजों के रहते भारतीय बल्लेबाजी काफी मजबूत लग रही है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।