(India)
शिखर धवन और विराट कोहली के बीच पैदा हुए असमंजस के चलते भारत को दूसरा झटका लगा है. जमकर खेल रहे शिखर धवन रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं. भारत का स्कोर अब 217/2 हो गया है. फिलहाल कोहली के साथ रैना मोर्चा संभाले हुए हैं.शिखर धवन के बाद क्रीज पर उतरे रैना ने तेजी से हाथ खोलते हुए 31 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली. रैना ने अब तक 5 चौके और 3 छक्के जड़े है. जानिए कब है भारत का अगला मुकाबला.. इससे पहले कोहली और धवन ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई. दोनों बल्लेबाजों ने अपने अर्धशतक पूरे किए और मनचाहे शॉट खेले. 163 के स्कोर पर शिखर धवन रन आउट होकर पवेलियन लौटे. उन्होंने 76 गेंदों की अपनी पारी में 7 चौके और 1 सिक्सर जड़ा. रोहित के बाद रैना क्रीज पर उतरे, उनके साथ विराट कोहली 73 रन बनाकर खेल रहे हैं.इससे पहले पाकिस्तान टीम की ओर से बाएं हाथ के गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने पारी की पहली गेंद रोहित शर्मा को डाली, इसी ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने एक रन लेकर टीम इंडिया का खाता खोला.हालांकि 34 के स्कोर पर रोहित शर्मा को मिस्बाह उल हक ने सोहैल की गेंद पर कैच किया. रोहित के आउट होने के बाद विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. गौरतलब है कि विराट के बैटिंग नंबर को लेकर खासा चर्चा थी कि वो किस नंबर बल्लेबाजी करेंगे. कप्तान धोनी ने सभी चर्चाओं पर फुलस्टॉप लगाते हुए उन्हें तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।