IPL ऑक्शन जारी,16 करोड़ रुपये में युवराज सिंह को दिल्ली ने खरीदा
(DELHI, India) इंडियन प्रीमियर लीग के 8वें सीजन के लिए ऑक्शन जारी है. अभी तक सबसे ज्यादा बोली युवराज सिंह के लिए लगी. दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें 16 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. युवराज को लेकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली डेयरडेविल्स में आखिरी तक जंग चली. इसके अलावा श्रीलंका के ऑल राउंडर एंजिलो मैथ्यूज को भी दिल्ली ने 7.5 करोड़ रुपये में खरीदा है.

इनकी इतनी लगी बोली
- दिनेश कार्तिक को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10.5 करोड़ रुपये में खरीदा
- न्यूजीलैंड के केन विलियम्स को हैदराबाद सनराइजर्स ने 60 लाख रुपये में खरीदा
- मुरली विजय को किंग्स 11 पंजाब ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।