दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान एबी डीविलियर्स वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल को पछाड़कर एक क्रिकेट विश्व कप के नए सिक्सर किंग बन गए हैं। विश्व कप के पूल बी मुकाबले में डीविलियर्स ने यूएई की खिलाफ खेली 99 रनों की पारी के दौरान चार छक्के लगाए। चार छक्के लगाने के बाद डीविलियर्स मौजूदा विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्का मारने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। डीविलियर्स के खाते में में अब 20 छक्के हो गए हैं, जबकि कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल 18 छक्कों के साथ दूसरे नंबर और 12 छक्कों के साथ किवी खिलाड़ी मैकुलम तीसरे नंबर पर हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।