भारत के चार बल्लेबाज पवेलियन लौटे
(India)

क्रिकेट विश्व कप के अपने आखिरी लीग मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाम्वे को 48.5 ओवर में 287 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। जिंबॉब्वे की तरफ से अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे कप्तान ब्रेंडन टेलर (138) ने शतक जड़ा। भारतीय टीम ने एक बार फिर विपक्षी टीम को 50 ओवर खेलने का मौका नहीं दिया और उससे पहले ही ऑल आउट कर दिया लेकिन जवाब में उतरी भारतीय टीम को जिंबॉब्वे ने तीन शुरुआती झटके दे दिए हैं। रोहित शर्मा (16) कैच आउट हुए जबकि शिखर धवन (4) बोल्ड हो गए। धवन और रोहित को पयंगरा ने सातवें ओवर में आउट किया। इसके बाद अजिंक्य रहाणे (19) भी रन आउट हो गए जबकि कुछ देर तक टिकने के बाद विराट कोहली (38) भी सिकंदर रजा की गेंद बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। समाचार लिखे जाने तक भारत ने 23 ओवर में 92 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।