वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे से मिले 288 रन के बड़े टारगेट के जवाब में धोनी ने छ्क्का लगाकर भारत को 6 विकेट से जीत दिला दी। इस वर्ल्ड कप में भारत की यह लगातार छठी जीत और वर्ल्ड कप में लगातार 10वीं जीत है। 288 रन के टारगेट को सफलतापूर्वक हासिल करते हुए भारत ने वर्ल्ड कप में रनों का पीछा करते हुए अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की। रैना ने 104 गेंदों पर 9 चैकों और 4 छ्क्कों की मदद से 110 और धोनी ने 76 गेंदों पर 8 चैकों और 2 छक्कों की मदद से 85 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए भारत को इस वर्ल्ड में अजेय बनाए रखा। भारत अपने ग्रुप में सभी मैच जीतते हुए टॉप पर रहा। यह वर्ल्ड कप में पहली बार है जब टीम इंडिया अपने ग्रुप में टॉप पर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।