पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 20 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले क्वॉर्टर फाइनल मैच से पहले करारा झटका लगा है। दुनिया के सबसे लंबे गेंदबाज व पाकिस्तान गेंदबाजी आक्रमण में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद इरफान स्ट्रेस फ्रैक्चर के चलते विश्व कप 2015 से बाहर हो गए हैं। 7 फीट 1 इंच लंबे पाकिस्तान के बाएं हाथ के पेसर मोहम्मद इरफान ने अब तक 5 मैचों में 8 विकेट झटके हैं। आयरलैंड के खिलाफ हुए पिछले मैच में वो अपनी चोट के कारण नहीं खेल सके थे और उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अहसान आदिल को टीम में खिलाया गया था। पाकिस्तान ने वो मैच 7 विकेट से जीतकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह पक्की की थी। पीसीबी ने इरफान के बारे में जानकारी देते हुए अपने बयान में कहा, श्मंगलवार को टीम फीजियो ब्रैड जॉनसन ने इरफान का स्कैन कराया था जिसमें उनके पेल्विस में स्ट्रेस फ्रैक्चर की बात सामने आई है। इस चोट के कराण इरफान विश्व कप से बाहर हो गए हैं।श् 32 वर्षीय इरफान अपने करियर में लगातार फिटनेस से जूझते आए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।