पहले अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप क्वॉर्टर फाइनल में श्रीलंका को 9 विकेट रौंदते हुए शानदार अंदाज में सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जीत के लिए मिले 134 रन के टारगेट को साउथ अफ्रीका ने महज 18 ओवरों में ही सिर्फ हाशिम अमला का विकेट खोकर हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका के लिए डि कॉक ने 78 रन और डु प्लेसिस 21 रन बनाकर नॉट आउट रहे। यह साउथ अफ्रीका की किसी भी वर्ल्ड कप के नॉक आउट में पहली जीत है। साउथ अफ्रीका तीसरी बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है और उसे अब भी अपने पहले वर्ल्ड कप खिताब का इंतजार है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।