रोहित शर्मा (137) और सुरेश रैना (65) की तूफानी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप-2015 के दूसरे क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश को जीत के लिए 303 रनों का टारगेट दिया। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 302 रन बनाए। रवींद्र जडेजा 25 और आर. अश्विन 3 रन बनाकर नाबाद लौटे। बांग्लादेश के लिए तस्किन अहमद ने तीन विकेट लिए, जबकि मुर्तजा, रुबेल हुसैन और शाकिब अल हसन ने एक-एक विकेट चटकाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।