भारतीय दर्शकों से भर जाएगा सिडनी स्टेडियम!
(India)
सिडनी में होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय दर्शकों के संख्या के मामले में स्थानीय दर्शकों को पीछे छोड़ देने की उम्मीद है। यह बात ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क को परेशान कर रही है। क्लार्क सिडनी में उमडने वाले भारतीय दर्शकों की संख्या से इस कदर चिंतित हैं कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई लोगों से कंगारू टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में मैदान में आने की अपील की है। क्लार्क और डेविड वार्नर ने ट्वीट करके कहा, मैं सभी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रेमियों से गुरूवार को एससीजी को गोल्ड कलर में रंग देने की अपील करता हूं। आयोजकों का मानना है कि 42 हजार की क्षमता वाले सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की अब तक बिकी टिकटों में से 70 फीसद टिकटें भारतीय फैंस ने खरीदी हैं। जिससे इस बात की संभावना प्रबल हो गई है कि सिडनी में कोलकाता के ईडन गार्डेंस जैसा माहौल पैदा हो जाए। अगर अतीत की तरह सेमीफाइनल में भी एससीजी पर स्पिनरों को मदद मिली तो सह-मेजबान ऑस्ट्रेलिया को ऐसा लग सकता है कि वह अपने ही घर में मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।